मैनपुरी। एंटी ह्यूमन एंड ट्रेफिक यूनिट की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर में बालश्रम, भिक्षावृत्ति रोकने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों पर चेकिंग की गई। छह दुकानों पर बाल श्रमिक मिले, दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा गया है।
बाल श्रम, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, नशामुक्ति रोकथाम अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एचटीयू टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान शहर व देहात क्षेत्र में कई दुकानों पर चेकिंग की, छह प्रतिष्ठानों पर चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन होता मिला, बाल श्रम अधिनियम के उल्लंघन पर सभी छह दुकानदारों को नोटिस दिया गया। जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी। यूनिट प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से श्रम कराना दंडनीय अपराध है।