फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सांसद निधि से गावं जरामई में बनेगी सीसी सड़क

Tue, 16 Dec 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव क्षेत्र के गांव जरामई में श्मशान घाट की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण सांसद निधि से होगा। सांसद के प्रस्ताव पर सड़क के लिए 13.48 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

गांव जरामई के लोगों ने सांसद डिंपल यादव से श्मशान घाट को जाने वाले मार्ग को पक्का कराए जाने की मांग की थी। सांसद ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड मैनपुरी को प्रस्ताव भेजकर जरामई में श्मशान घाट के लिए जाने वाले मार्ग पर सीसी सड़क और नाली निर्माण कराने को कहा। सांसद डिंपल यादव ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही गांव में सीसी सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें