फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: सीने में तमंचा तानकर महिला से छेड़छाड़, सोते समय घर में घुसा आरोपी; बच्चे चीखे तो भाग गया

Sat, 28 Oct 2023 04:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में आरोपी छत के रास्ते में घर में घुसा। महिला के सीने में तमंचा तानकर महिला से छेड़छाड़ करने लगा। वह सोते समय घर में घुसा था। बच्चे जग गए और चीखे तो भाग गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में घर में घुसकर सीने में तमंचा तानकर महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्चों के चीखने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने एसपी से मदद की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है।   

विज्ञापन


घटना बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि बीती 21 अक्तूबर की रात वह बच्चों के साथ घर पर थी। इसी समय आरोपी समोद कुमार दीवार के सहारे छत पर आ गया। वह सीढ़ियों से नीचे उतर आया। उसने छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। विरोध किया तो सीने पर तमंचा तान दिया। 

यह भी पढ़ेंः- डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: दो माह बाद बदल दिया गया परीक्षा परिणाम; भड़के विद्यार्थियों ने किया विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन


इसके बाद बच्चों ने बाहर जाकर शोर मचाया तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर कई मामले दर्ज हैं। इस कारण कोई भी उसके खिलाफ गवाही देने से डरता है। सूचना देने पर पुलिस मौके पर आई और जानकारी ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- पातालकोट एक्सप्रेस हादसा: धमाके के साथ टपकी थीं तरल पदार्थ की बूंदें... और जलने लगी बोगियां; टीम कर रही जांच

इसके बाद शिकायत देने पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। शिकायत पर एसपी ने थाना पुलिस को मामला दर्ज करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें