फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्यार चढ़ा परवान... पार गए सारी हदें, गर्भवती होने पर प्रेमिका को दे दिया जहर; हकीकत जान सन्न रह गए घरवाले

Wed, 28 Feb 2024 06:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

प्रेमी युगल के बीच प्यार चढ़ा परवान तो सारी हदें पार गए। प्रेमिका के गर्भवती होने पर प्रेमी ने उसे जहर दे दिया। हकीकत सामने आई तो घरवाले सन्न रह गए। 
विज्ञापन
गर्भवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शादी से पहले संबंध बनाने के दौरान प्रेमिका गर्भवती हो गई। जानकारी होने पर प्रेमी ने गर्भपात की दवा बताकर जहरीला पदार्थ खिला दिया। कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। घरवालों को मौत का कारण पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले में आरोपी व उसके परिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली17 वर्षीय किशोरी का गांव के ही पंकज सिंह से लव अफेयर था। दोनों की फोन पर बातचीत होती थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो सारी हदें पार कर गए। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने लगे। करीब एक वर्ष तक दोनों के बीच चोरी छिपे प्यार परवान चढ़ता रहा। 

समझाने के बाद भी नहीं मानें

इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई। परिजन को जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी व आरोपी युवक को घर जाकर समझाया, लेकिन दोनों नहीं मानें। युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। आरोपी ने गर्भपात कराने के लिए कहा तो किशोरी लोकलाज के भय से तैयार हो गई। 

गर्भपात की दवा की जगह जहर खिला दिया

31 जनवरी 2024 को आरोपी ने किशोरी को गर्भपात की दवा खिला दी। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। मां के पूछने पर किशोरी ने बताया कि पंकज ने शायद गर्भपात की जगह जहर खिला दिया है। इस पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज सैफई पहुंचे। यहां पीड़िता ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

भाई और भाभी देते रहे संरक्षण

पंकज का भाई राहुल और भाभी रेशू भी उसका संरक्षण करते रहे। मामले में एसपी के आदेश पर आरोपी पंकज, उसकी मां श्यामा देवी, राहुल और रेशू के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, आपराधिक षडयंत्र की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें