फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रक की चपेट में आई कार...मची चीखपुकार, एक युवक की मौत और छह लोग घायल; लगुन चढ़ाकर लाैटते समय हादसा

Sat, 10 May 2025 08:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

लगुन चढ़ाकर लाैट रहे कार सवार हादसे का शिकार हो गए। ट्रक की टक्कर से छह लोग घायल हो गए। इसमें एक युवक की माैत हो गई। घटना से माैके पर चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद से लगुन चढ़ाने के बाद फिरोजाबाद लौट रहे लड़की के रिश्तेदारों की कार बरनाहल क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। दिहुली चौराहा के पास ट्रक की टक्कर लगने के बाद कार पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के थाना खंगर क्षेत्र के गांव परियर की ठार निवासी शिवकुमार शुक्रवार को पुत्री की लगुन चढ़ाने के लिए जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद गए थे। उनके साथ रिश्तेदार भी अपने वाहनों से गए थे। देर रात लगुन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शनिवार सुबह करीब तीन बजे एक ईको कार में रिश्तेदार व गांव के 7 लोग वापस घर लौट रहे थे।

 
विज्ञापन

कार जब बरनाहल क्षेत्र में करहल सिरसागंज मार्ग दिहुली चौराहा पर पहुंची। तभी सिरसागंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर लगने के बाद कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी और कार में सवार लोगों को बाहर निकालने लगे। इस बीच पुलिस भी आ पहुंची।

हादसे में गांव परियर की ठार निवासी 38 वर्षीय राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने घायल रनवीर सिंह, मलिखान, लाखन सिंह,व विपिन कुमार, यादराम, कार चालक सोनू निवासी खंगर को उपचार के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सिरसागंज में पकड़ा गया ट्रक
दिहुली चौराहा के पास लगुन चढ़ाकर लौट रहे लोगों की कार को टक्कर मार कर भाग रहे चालक को पुलिस ने काफी दूर तक पीछा किया। चौकी पुलिस ने ट्रक को सिरसागंज क्षेत्र में पकड़ लिया और बरनाहल थाने ले आई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें