फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हादसा...डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई इनोवा कार, तीन लोग घायल

Fri, 05 Sep 2025 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

असम से पंचकुला जा रही इनोवा कार शुक्रवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर करहल क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल में शुक्रवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक इनोवा कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, असम से पंचकुला जा रही इनोवा कार थाना करहल क्षेत्र में माइलस्टोन 79.5 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार विमल (60) व उनका पुत्र राहुल (30), निवासी पीर मुछल्ला, जिला मोहाली (पंजाब) तथा अभिषेक, निवासी त्रिसला सिटी, थाना जीरकपुर, जिला मोहाली (पंजाब) घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी पुलिस बल और यूपीडा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायलों में विमल की हालत गंभीर है। क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें