फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रक में घुसी कार... लग गई आग, जलती हुई कार को खींचकर फर्राटा भरता रहा ट्रक; पुलिस ने रोका

Tue, 18 Jun 2024 05:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। इससे उसमें आग लग गई। ट्रक चालक जलती हुई कार को खींचकर एक किमी तक फर्राटा भरता रहा। 
विज्ञापन
UP: ट्रक में घुसी कार... लग गई आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की देर रात वैगनआर कार आगे चल रही लकड़ी लदे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आग लग गई। कार में फंस गई। चालक करीब एक किलोमीटर तक जलती कार को खींचता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन उसे रोका। 

विज्ञापन


घटना करहल थाना क्षेत्र के मैनपुरी रोड पर एक ढाबा के पास देर रात करीब 12 बजे की है। यहां तेज रफ्तार वैगनआर कार आगे चल रहे लकड़ी लदे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शॉर्ट सर्किट से वायरिंग ने आग पकड़ ली। घटना के बाद चालक और वैगनआर में बैठी सवारियां बाहर निकल गईं। 

अंधेरा अधिक होने की वजह से चालक को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। वह ट्रक लेकर आगे बढ़ गया। करीब एक किलोमीटर तक ट्रक जलती हुई गाड़ी को खींचता दौड़ता रहा। इस दौरान कार में लगी आग भीषण रूप ले चुकी थी। 
विज्ञापन


जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक को रुकवाने के बाद आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। कुछ देर बाद आग पर काबू कर लिया गया। ट्रक में लदी लकड़ियां जलने से बच गईं। लेकिन, कार पूरी तरह से जल गई। करहल क्षेत्र में हुई यह घटना मार्ग पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें