फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: कैप्टन कैलिबर और घिरोर स्पाेर्ट्स से दर्ज की जीत

Tue, 30 Dec 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 23 कैप्टन कैलिबर के गगन राजपूत को पुरस्कार प्रदान करते भुवनेश चौहान। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के तत्वावधान में भोगांव के रामलीला मैदान पर बेसिक प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को खेले गए मैच में कैप्टन कैलिबर ने मैनपुरी डोमिनेटर्स ने दो रन और घिरोर स्पार्टंस ने बेसिक धुरंधर को चार रन से हराया। कैप्टन कैलिबर के गगन राजपूत और घिरोर के डीपी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कैप्टन कैलिबर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 151 रन बनाए। गगन राजपूत ने 56, सतीश यादव ने 53 और दीपेंद्र यादव ने 17 रन बनाए। मैनपुरी डोमिनेटर्स के सुरजीत कमल ने दो लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी की पूरी टीम 15 ओवर में 149 रन ही बना सकी। कुल प्रताप सिंह ने 56, सनोज राजपूत ने 29 और सुरजीत ने 27 रनों की पारी खेली। कैलिबर के गगन ने तीन और सतीश ने दो विकेट लिए।
दूसरे मैच में घिरोर स्पार्टंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 185 रन बनाए। डीपी ने 63 और संदीप ने 43 रनों की पारी खेली।
बेवर बेसिक धुरंधर के मनोज और अवनीश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेवर की पूरी टीम 15 ओवर में 181 रनों पर ही सिमट गई। मनोज ने 83 और राहुल ने 54 रन बनाए। घिरोर के डीपी ने तीन और संदीप ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

पहले मैच में कैप्टन कैलिबर के गगन राजपूत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भुवनेश चौहान ने और दूसरे मैच में घिरोर के डीपी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार नितिन ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग सुनील कमल और सुमित शुक्ला ने, स्कोरिंग सुभाष चंद्र और पवन चौहान ने की। कमेंट्री रिषी चौहान और रजत चौधरी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें