फोटो 24 क्रिश्चियन मैदान पर मैच में बल्लेबाजी करता बैटर। संवाद
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर असलम खान और कौशलेंद्र भदौरिया स्मृति जनपदीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को खेले गए मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब बी ने मैनपुरी वॉरियर्स को छह विकेट से हराया।
रॉयल क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैनपुरी वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 16.4 ओवर में 107 रन बनाए। शानू ने 29, गौरव ने 18 और पीयूष ने 16 रन बनाए। रॉयल क्लब के दीपांशु ने तीन, श्रेष्ठ और अनिरुद्ध ने दो-दो विकेट लिए।
जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्लब ने 18 ओवर में चार विकेट खोकर 108 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज कृशिव पांडेय ने नाबाद 28, राजवर्धन ने 23 और आयुश ने 18 रनों की पारी खेली। मैनपुरी वॉरियर्स के शानू, ओम और अभिषेक ने एक-एक विकेट लिये। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला और सिद्धार्थ चौहान ने, स्कोरिंग शिवम् शुक्ला ने की।