जिले के स्कूल और कालेजों के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कैडेट्स ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
क्रिश्चियन इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने अपने विद्यालय में साफ-सफाई की। बाद में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान कचहरी रोड, बस स्टैंड पर साफ-सफाई रखने का लोगों को संदेश दिया। कैडेट्स ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर में साफ-सफाई रखते हैं। उसी प्रकार अपने शहर, गांव, गली और मोहल्ले की भी सफाई रखनी चाहिए। जिससे हमारा जीवन स्वच्छ व साफ हो।
इस मौके पर प्रधानाचार्य पीएफ केबल ने कहा कि कैडेट्स द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान एक अच्छी शुरूआत है। यह अभियान अधिकारी कैप्टन संजोग मल्ल के निर्देशन में कैडेट्स ने चलाया।
इस मौके पर सीनियर अंडर आफीसर शिवम शर्मा, अमन यादव, विनय तिवारी, सुमित वीर, मोनिका, सोनी, वैश्नवी, कृति कुमारी, तूलिका, जागृति, अभिषेक, गुलशन चौहान, कुलदीप, मोहित, रविकांत आदि मौजूद रहे।
वहीं आरसी महिला महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने एएनओ लेफ्टिनेंट सविता और प्राचार्या डाक्टर शैफाली यादव की नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। कालेज में साफ-सफाई कर कूड़ा एकत्र कर कूड़ेदान में डलवाया। इस मौके पर एनसीसी एनसीओ सीपी थापा उपस्थित रहे।