फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: फल व्यापारी को सेब की बाग खरीदने का दिया लालच, 23 लाख ले उड़ा आरोपी; पीड़ित व्यापारी पहुंचा थाने

Tue, 02 Jul 2024 05:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में फल व्यापारी को सेब की बाग खरीदने का लालच दिया। आरोपी ने व्यापारी से 23 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
व्यापारी से लाखों की ठगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सेब के बगीचे खरीदने के नाम पर शहर के मोहल्ला कटरा निवासी एक व्यापारी से 23 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। कई बार रुपये वापस मांगने पर भी जब निराशा हाथ लगी तो पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी हसनैन वारसी ने बताया कि वह एक व्यापारी है। आगरा रोड नवीन मंडी में उनकी फल की आढ़त है। सोनू उर्फ अतुल कुमार नाम का एक व्यक्ति उनके पास माल बेचने के लिए आया था। तभी उससे पहचान हो गई थी। दो साल पहले फरवरी 2022 से लेकर 7 अक्तूबर 2023 तक सेब के बगीचे खरीदने के नाम पर वह हसनैन से 23 लाख रुपये ले चुका है। 

रुपये लेने के बाद न तो उसने माल ही भेजा न हीं रुपये ही वापस किए। कई बार रुपये लौटने के वादे किए लेकिन अब फोन भी बंद कर दिया है। व्यापारी बन कर आए सोनू उर्फ अतुल ने उनके साथ 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें