फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हादसा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर समेत दो की मौत; 35 यात्री घायल, VIDEO

Thu, 28 May 2026 06:29 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पुलिस ने बताया कि सुबह के समय बस चालक को नींद की झपकी आई जिससे माइल स्टोन 83 किमी पर चालक अचानक गाड़ी से नियत्रण खो बैठा और बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह गोंडा से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद बस में मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई, हादसे में बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। 35 घायल यात्रियों का पीजीआई सैफई में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाया।

विज्ञापन


नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे एक स्लीपर बस गोंडा से यात्रियों लेकर दिल्ली जा रही थी। पुलिस ने बताया कि सुबह के समय बस चालक को नींद की झपकी आई जिससे माइल स्टोन 83 किमी पर चालक अचानक गाड़ी से नियत्रण खो बैठा और बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगने के बाद बस में मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक स्टेयरिंग के बीच फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय बस में करीब 60 से 70 यात्री सवार थे। जिस ट्रक से बस टकराई उसमें चावल भरा हुआ था और वह लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने के बाद सीओ करहल अजय सिंह, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

घायलों को भेजा गया पीजीआई सैफई
सभी घायलों को बाहर निकाला गया, जिसके बाद 35 घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पीजीआई सैफई भेजा गया। स्टेयरिंग में फंसे चालक 43 वर्षीय रामजीवन निवासी महाखारपुर राघवपुर बस्ती को पुलिस ने हाइड्रा की मदद से बाहर निकालने के बाद पीजीआई भेजा। वहां चिकित्सक ने चालक व एक यात्री 35 वर्षीय रामनरेश निवासी सिजयल टपरा, थाना तरबगंज जनपद गोंडा को मृत घोषित कर दिया। शवों को थाना सैफई पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

हादसे में यह लोग हुए घायल
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, वहीं परवेज अहमद गांव बेदीपुर जनपद बस्ती, मोहित निवासी दुर्जनपुर गोंडा, राज कुमार गांव इमेला जनपद गोंडा, रामगोपाल गांव हटकटी चौहानपुरा जनपद गोंडा, राम शंकर निवासी दुर्जनपुर गोंडा, आशीष तिवारी गांव पूरे ब्राह्मण बाराबंकी, सुशीला गांव संतोषीपुरवा गोंडा, सपना गांव दीमरा शेखपुर जनपद गोंडा, देवी प्रसाद तिवारी गांव टडक्की पक्की गोंडा, संतोष, रजनी निवासी गांव सेमरा शेखपुर गोंडा, संजू निवासी दुर्जनपुर गोंडा, शिवानी निवासी बंदराह गोंडा, मनीषा निवासी परशुपुरा जनपद बस्ती, जगदंबा प्रसाद तिवारी निवासी बगहीपुरवा परहेटा गोंडा, धर्मपाल यादव निवासी पंडितपुरा खोजनपुर गोंडा सहित करीब 35 यात्री घायल हुए। कई यात्रियों को मामूली चोट लगी थी, जिन्हें प्राथमिकी उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें