फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या में उलझी कड़ी: सिर पर चोट के निशान...रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिली टेंपो चालक की लाश

Mon, 25 Sep 2023 04:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में टेंपो चालक की हत्या या आत्महत्या में कड़ी उलझ गई है। एक दिन पहले से लापता था। अब रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में उसकी लाश मिली है। सिर पर चोट के निशान हैं। 
विज्ञापन
Mainpuri News: प्रबल कुमार की फाइल फोटो और पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक टेंपो चालक का शव सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। जानकारी होने के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। युवक रविवार की शाम से लापता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव फर्दपुर निवासी प्रबल कुमार (20) अपना टेंपो खुद ही चलाता था। रविवार की शाम को वह घर निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब वह घर नहीं आया तो परिजन को चिंता हुई। गांव में उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं की। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़े संत्सगी, लाठी-डंडों के हमले से एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल, बैकफुट पर पुलिस
विज्ञापन


तलाश के दौरान सोमवार की सुबह किसी ने बताया कि प्रबल का शव रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे। वहां झाड़ियों में प्रबल का शव पड़ा हुआ था। उसके सिर में चोट लगी थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर आ गई। 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजन से जानकारी ली। परिजन ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। इसके बाद पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सीएम तक पहुंचा सत्संगियों का मामला: दो घंटे की बैठक के बाद पुलिस-प्रशासन की दो टूक...अवैध कब्जे होंगे ध्वस्त

प्रथम दृष्टया मामला रेल दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पुलिस किसी भी आरोप और तथ्य को भी नजरंदाज नहीं कर रही है। जांच कर जो भी सत्यता होगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अनिल सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें