मोहम्मदाबाद थाने में शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे भोगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम देवीपुर में नहर के नजदीक सर्वेश के खेत में एक बच्ची का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा, और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
मोहम्मदाबाद थाने में दर्ज केस की जानकारी के आधार पर वहां की पुलिस को भोगांव पुलिस ने जानकारी दी। फर्रुखाबाद की पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर आई। उनके बाद बच्ची का गुमशुदगी दर्ज कराने वाला परिवार पहुंचा। उन्होंने मृतका की पहचान अपनी बच्ची के तौर पर की।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
">http://