फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का घिनौना अंजाम: जिसके लिए छोड़ा शिक्षिका ने घर-परिवार, उसने की ऐसी दरिंदगी...जीते जी मर गई वो

Fri, 27 Jun 2025 11:58 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मैनपुरी की एक शिक्षिका ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जिस प्रेमी से शादी की, वो दरिंदा निकाला। बंगलूरू में खुद की नौकरी बताकर साथ ले गया। यहां आरोपी और उसके दोस्त ने पीड़िता की आबरू लूटी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
शिक्षिका सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी शहर कोतवाली इलाके में रहने वाली एक शिक्षिका ने बिछवां के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके दो साथियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली पीड़िता ने शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात 2019 में बिछवां के जमथरी निवासी मुनेश कुमार यादव से हुई थी। मुनेश ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। 2021 तक लगातार शादी की बात टालता रहा। जब मुनेश पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने बताया कि वह बंगलूरू में नौकरी करता है और जल्द ही आकर शादी कर लेगा। इसके बाद मुनेश अपने रिश्तेदार शिवम यादव और एक परिचित अशोक के साथ 22 फरवरी 2025 को कानपुर के आर्य समाज मंदिर ले गया। वहां फर्जी अभिलेखों का इस्तेमाल कर उससे शादी कर ली गई।

 

अप्रैल में मुनेश पीड़िता को बेंगलुरु ले गया। वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद मुनेश और उसके साथी शिवम यादव ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। पड़ोसियों ने ताला तोड़कर पीड़िता को कमरे से बाहर निकाला। पीड़िता ने मुनेश की काफी तलाश की।
विज्ञापन

बंगलूरू में बेसहारा छोड़े जाने के बाद वह वापस मैनपुरी लौट आई। माता-पिता ने भी स्वीकार करने से इनकार कर दिया। तब से वह लगातार मुनेश से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन वह उसे अपने साथ रखने से मना कर रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर को पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी मुनेश कुमार यादव सहित अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें