फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर कार्रवाई हो नहीं तो भाजपाई भरेंगे जेल

Sun, 08 May 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
मांग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 ग्राम फर्दपुर में भाजपा कार्यकर्ता के परिवारीजनों के साथ हुई मारपीट मामला राजनीतिक रंग ले रहा है। रविवार को भाजपा के दो नेताओं ने पीड़ित परिवारीजनों से मुलाकात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। फर्रुखाबाद सांसद ने 15 दिन  में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर जेल भरने की चेतावनी दी। वहीं पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने मैदान सिंह की जल्द रिहाई करने की बात कही। 
विज्ञापन


गांव फर्दपुर में दबिश देने गई टीम भाजपा कार्यकर्ता मैदान सिंह को शराब कारोबार में लिप्त होने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में जेल भेज चुकी है। वहीं घटना के दिन गांव में दबिश देने गई टीम ने आरोपी के घर तोड़फोड़ की थी और महिलाओं, युवतियों से बदसलूकी की। रविवार को फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत गांव फर्दपुर पहुंचे यहां परिवारीजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों पर अगर 15 दिन में कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपाई जेल भरेंगे। पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सांसद ने कहा कि मैदान सिंह पर शीरा बिक्री का लाइसेंस है ऐसे में पुलिस की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। महिलाओं और युवतियों से मारपीट और बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और कार्यकर्ता मैदान सिंह को जल्द रिहा किया जाए। करीब आधा घंटे तक पीड़ित परिवार से हाल चाल लेने के बाद सांसद रवाना हो गए। वहीं दोपहर करीब साढ़े तीन बजे फर्दपुर पहुंचे पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने भी पुलिस कार्रवाई को गलत बताया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें