फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

Sun, 07 Jul 2024 04:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह एक बाइक सवार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में औंछा क्षेत्र के रहने वाले युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक बहन को करहल स्थित ससुराल छोड़ कर लौट रहा था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा बरनाहल थाना क्षेत्र के नवाटेढ़ा गांव के पास हुआ। 

विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी सुखराम उर्फ सुखदेव (32) शनिवार को बहन उर्मिला को उसकी ससुराल गांव तालिवपुर थाना करहल छोड़ने के लिए गया था। बारिश होने के कारण वह शनिवार को घर वापस नहीं लौट सका था। रविवार की सुबह सुखराम बाइक से घर वापस लौट रहा था। 

नवाटेढ़ा गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस और चालक को हिरासत में ले लिया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है।

बाइक गिरने के बाद निकल गया हेलमेट

सुखराम यातायात नियमों के अनुसार ही बाइक को चला रहा था। उसने सिर पर हेलमेट भी लगा रखा था। लेकिन बस की जोरदार टक्कर के बाद उसका सिर जमीन पर लगा और सिर से हेलमेट निकल गया। इसके बाद का पहिया उसके सिर के ऊपर से होकर निकल गया। जिसके चलते युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें