फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: सांप काटने से किसान की मौत, खेत गए थे... वहीं डस लिया, घर में मची चीख पुकार

Sun, 07 Jul 2024 04:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सांप काटने से किसान की मौत हो गई। वह खेत गया थे। वहीं सांप ने डस लिया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
सांप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की शाम खेत पर गए एक किसान को सांप ने काट लिया। रविवार की सुबह जानकारी होने के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव खिरिया निवासी सोबरन सिंह (70) शनिवार की देर शाम खाना खाने के बाद खेत पर गए थे। रात को वह घर वापस नहीं आए तो सुबह परिजन तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो वृद्ध अचेत अवस्था में पडे़ हुए थे। परिजन आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

बताया कि सांप ने काटा है। संभवत: समय पर उपचार न मिलने की वजह से उनकी मौत हो गई। परिजन की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। हादसे में वृद्ध की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें