फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सरकार बनने पर गुंडे जेल में होंगे : उमा

Thu, 16 Feb 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
चुनावी जनसभा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा के गुंडाराज से मुक्ति पाने के लिए एक मात्र विकल्प भाजपा ही है। पार्टी सबका साथ और सबका विकास में विश्वास रखती है। भाजपा सरकार आने पर अपराधियों और गुंडों की जगह जेल में होगी। यह बातें केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री उमा भारती ने पार्टी प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री के समर्थन में नेशनल महाविद्यालय में हुई सभा में कहीं।
विज्ञापन


भाजपा नेत्री ने कहा कि पूर्व मे भाजपा की सरकार में गुंडों, बदमाशों को जेल में बंद कर कानून-व्यवस्था एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया गया था। सपा व बसपा ने शासन में आने पर शिक्षा का बाजारीकरण कर दिया। वहीं कानून व्यवस्था गुंडों के हाथ में सौप दी है। इस कारण खाकी वर्दी जगह जगह पिट रही है। उनकी सरकार आने पर प्रदेश मे कानून का राज स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतिगत निर्णय लेने का इन दलों ने जमकर विरोध कर जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं, माफियाओं, गुंडों ने अवैध रूप से धन एकत्र किया था, नोटबंदी के बाद अब सारा पैसा बैंक में है। यदि यह लोग अवैध रूप से कमाए गए पैसे का हिसाब नहीं दे पाए तो ये सारा पैसा जनता का होगा। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर चुटकी ली। कहा, सपा अपनी आपसी लड़ाई के कारण चुनावी दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी थी। यही का कारण है कि  अखिलेश यादव को मजबूरी में पप्पू राहुल गांधी से गठबंधन करना पड़ा
 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बसपा को गलती का अहसास हो चुका है लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। प्रदेश की जनता जानती है कि बसपा की सरकार ने अपने शासनकाल में सारा पैसा पार्क और हाथी बनवाने में ही लगा दिया था। सभा को पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, आलोक गुप्ता, ममता राजपूत, रामनरेश अग्निहोत्री, प्रदीप चौहान आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर राजीव पांडेय, बाबी मिश्रा, शिवकुमार दुवे, सुरेन्द्र सिंह चैहान, अस्तेन्द्र गुप्ता, मुकेश अग्निहोत्री, शिवम मिश्रा, गौतम कठेरिया, गौरव शाक्य आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


कल्याण की असली उत्तराधिकारी मैं ही
भोगांव। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि कल्याण सिंह की असली उत्तराधिकारी वही हैं। इसलिए बाबू जी की विरासत को संभालने के लिए उनका मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में कोई नेता नहीं होता है सभी कार्यकर्ता होते हैं इन्ही कार्यकर्ताओं में से ही पार्टी के निर्णय से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें