देश और प्रदेश की सत्ता जब भी निरंकुश हुई है तो उसे बदलने का कार्य ब्राह्मण समाज ने किया है। राजनीतिक दल चुनाव के समय ब्राह्मण समाज का वोट हासिल करने के बाद सत्ता में आने पर उनका ही उत्पीड़न करते हैं। यह बातें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में प्रेस वार्ता में कहीं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा जो समाज संगठित नहीं होता वह उत्थान नहीं कर पाता है। सभी राजनीतिक दल ब्राह्मणों का वोट तो चाहते हैं मगर चुनाव के समय उनको टिकट देने से कतराते हैं। सपा, कांग्रेस और भाजपा ने इस बार संख्या बल के आधार पर भी टिकटें नहीं दी हैं। उन्होंने कहा जिले के एक विधायक जो पंाच साल पहले बाइक से चलते थे। पांच साल में ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए हैं। उनके समर्थकों ने ब्राह्मणों की जमीनों तथा मकानों पर कब्जे किए हैं। प्रदेश को गुंडाराज और अराजकता से मुक्त कराना है तो अन्याय के खिलाफ संगठित होकर मतदान करना होगा। उन्होंने गोपालनगर निवासी किशन दुबे को संगठन का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया। इस मौके पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव वीरेंद्र कुमार मिश्र, राष्ट्रीय सचिव सीपी मिश्र, प्रदेश प्रभारी परशुराम सेना पुनीत दुबे, कुंजबिहारी, अंकुर शुक्ला, ब्रहमचारी दुबे आदि मौजूद थे।