फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवर और किशनी में आग से लाखों का नुकसान

Sat, 02 Apr 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
आगजनी से हुआ था 15 करोड़ का नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को किशनी और बेवर में हुए अग्निकांड के चलते लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

कस्बा बेवर के ग्राम झंडेपुर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से संजू के ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। इससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया। वहीं किशनी कटरा समान के बल्लमपुर निवासी कलेक्टर सिंह के घर में तीन बजे अचानक आग लगने के कारण छह बकरी और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से करीब दो लाख का नुकसान हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल भी पहुंची। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।  बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लाइनें जर्जर होने के कारण तेज हवाओं के चलते तार टूट जाते हैं। उन्होंने किसानों से जल्द से जल्द फसलें काट लेने की सुझाव दिया है।                     
    
 



आगजनी से हुआ था 15 करोड़ का नुकसान
 जिले में गर्मी शुरू होते ही अग्निकांड जबरदस्त नुकसा की वजह बनते हैं। इसका सबूत हैं वर्ष 2015 में हुई आग लगने की घटनाएं। इनमें 15 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति राख हो गई थी। वहीं इस बार भी दमकल विभाग के पास पर्याप्त संसाधन न होने से अगिभनकांड में होने वाली क्षति को रोक पाना मुमकिन नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष 2015 में अगिभनकांड की 337 घटनाओं में 15 करोड़ से अधिक की संपत्ति जलकर राख हुई है। वर्ष 2016 में अब तक 17 अगिभनकांड की घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें 16 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। शनिवार को बेवर और किशनी में हुई अगिभनकांड की घटनाओं को जोड़ दें तो इसका आंकड़ा 19 हो गया है। संसाधन और उपकरणों के अभाव से जूझ रहे दमकल विभाग के पास न तो पर्याप्त दमकल कर्मी हैं। न हीं पर्याप्त दमकल वाहन हैं। जनपद में कुल चार दमकल हैं। इनमें महज एक वाहन 4500 लीटर क्षमता का है। बाकी तीनों मोटर फायर इंजन महज 2500 लीटर क्षमता के हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें