फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: महिला से बच्चे को छीन कर ले जाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में गोपीनाथ अड्डा के पास 17 जुलाई की शाम मायके में रह रही महिला से ससुरालीजन ने बच्चे को छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला व मां को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने सदर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में गोपीनाथ अड्डा कृष्णा नगर निवासी शालू चौहान ने बताया कि 17 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे घर पर थीं। तभी पति पुष्पेंद्र चौहान, सास किरन, रिशू, धवल निवासी औड़ेन्य पड़रिया घर में घुस आए। वह लोग जबरदस्ती तीन साल के बेटे आरव को छीन कर ले जाने की कोशिश करने लगे। मां मधु और भाई धर्मपाल ने इसका विरोध किया तो पति व ससुरालीजन ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख हमलावर भाग गए। कोतवाली पहुंची शालू ने बताया कि 14 जून को उन्हें व पुत्र आरव को ससुरालीजन ने पीटने के बाद घर से निकाल दिया था। ससुरालीजन पांच लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें