फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Sun, 19 Jul 2026 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 13 मोहल्ला मिश्राना में केबल में आग लगने के बाद मरम्मत करते बिजली कर्मी। स्रोत निगम - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बिजली की लगातार आंख-मिचौली के कारण लोगों का दिन का चैन और रात की नींद दोनों छिन गई है। कभी फॉल्ट तो कभी मरम्मत के नाम पर लिए जा रहे शटडाउन से कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। लोग पानी और मोबाइल चार्ज करने के लिए परेशान हो रहे हैं।शहर के पावर हाउस, ज्योंती रोड, सिविल लाइन, करहल रोड और देवी रोड उपकेंद्रों से जुड़े घरों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को रातभर बाधित रही। बार-बार बिजली गुल होने से लोगों में विद्युत निगम के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी-उमस में लगातार बिजली कटने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं और पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि बिजली जाने से उनका काम प्रभावित हो रहा है। वहीं, विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।शुक्रवार रात देवी रोड उपकेंद्र से पोषित मिश्राना, चौथियाना, सौतियाना, देवी रोड, कटरा, राजा का बाग, आश्रम रोड और कचहरी रोड आदि क्षेत्र के करीब 5000 घरों में रात 12 बजे से सुबह 10 बजे तक बिजली आपूर्ति रही। बार-बार बिजली गुल होने से लोग रातभर जागने को मजबूर रहे। शनिवार को भी दिनभर बिजली की आवाजाही का सिलसिला जारी रहा, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें