अटेवा ने कलक्ट्रेट परिसर में चलाया हस्ताक्षर अभियान
- फोटो : अमर उजाला
अटेवा पेंशन बचाओ मंच पेंशन बहाली के लिए हस्ताक्षर अभियान चला रहा है। अभियान के 15वें दिन जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों में अटेवा पदाधिकारियों द्वारा अभियान चलाया गया। कर्मचारियों व अधिकारियों में हस्ताक्षर अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
अटेवा का हस्ताक्षर अभियान जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सैनिक कल्याण बोर्ड, कोषागार कार्यालय, एनआईसी केंद्र, पीडब्लूडी आदि कार्यालयाें में सघनता के साथ कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग किया। जिला संयोजक जितेंद्र सिंह ने कहा कि नई पेंशन योजना जोखिमपूर्ण बाजार आधारित व्यवस्था है। इसका सभी विभागों के कर्मचारी शिक्षाधिकारी, विरोध कर रहे हैं। जिला संरक्षक आराध्य पांडेय ने हस्ताक्षर अभियान को पुरानी पेंशन बहाली का ऐतिहासिक दस्तावेज बताया। महामंत्री शशिकांत दीक्षित ने कहा कि अटेवा एनपीएस का विरोध करता है और विभाग इसे बाध्यकारी नहीं कर सकते। सुखेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संवैधानिक अधिकारों की यह लड़ाई पेंशन बहाली तक चलेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष धर्म सिंह भदौरिया, सुनील सिंह, अभय प्रताप सिंह, ओम सिंह, चंद्रप्रकाश, कन्हैया लाल, योगेश सिंह, सौरभ पांडेय, जैनुक कौसर, विजेंद्र कुमार, बबलेश कुमार, आकांक्षा श्रीवास्तव, नीरज राठोर, रेखा चौधरी, योगेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।