फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद समर्थकों पर विरोधी गुट ने किया पलटवार

Thu, 22 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
वार्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुलायम सिंह के गढ़ में दो फाड़ हुई समाजवादी पार्टी की आंतरिक कलह सियासी तूफान में बदलती जा रही है। एमएलसी अरविंद प्रताप यादव के सपा से निलंबन के विरोध में बुधवार को पार्टी छोड़ने वाले ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और प्रधानों पर गुरुवार को पलटवार हो गया। दर्जा प्राप्त मंत्री और दो पूर्व विधायकों ने पत्रकार वार्ता कर अरविंद यादव के निलंबन का न केवल समर्थन किया बल्कि एमएलसी समर्थकों को माफिया करार दिया। पार्टी से निकाले गए और सपा छोड़ने वालों को उन संवैधानिक पदों से भी इस्तीफा देने की चुनौती दे डाली जिन पर सपा के दम पर काबिज हुए हैं। 
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग के सलाहकार सुभाष यादव (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ) ने करहल में पीली कोठी स्थित अपने निवास पर प्रेस वार्ता में कहा कि सपा से जिन प्रधानों और क्षेत्र समिति सदस्यों के त्यागपत्र देने की सूची जारी की गई, वह भ्रामक है। इन लोगों पार्टी से त्यागपत्र दिया है पदों से नहीं। इस्तीफा देना ही था तो पार्टी के साथ पद से भी देते। असलियत तो ये है कि किसी ने त्यागपत्र दिया ही नहीं है। सुभाष यादव ने कहा कि सपा में किसी प्रकार का कोई विवाद या मतभेद नहीं है। पार्टी एक चट्टान की तरह मजबूत है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में सपा फिर से पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल करके अपनी सरकार बनाएगी। जिला सहकारी बैंक मैनपुरी के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार यादव, आढ़तिया संघ के अध्यक्ष मानसिंह यादव, सतीश दोहरे, बलवीर सिंह जुवैर अहमद, राजीव यादव ने भी राज्य मंत्री के साथ मौजूद रहकर यह जता दिया कि वह शिवपाल सिंह यादव के साथ खड़े हैं। 
पूर्व विधायक मानिक चंद्र यादव ने भी अपने निवास पर पत्रकार वार्ता की। कहा कि सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का कदम सही है। जिन जिला पंचायत सदस्यों, प्रधानों व बीडीसी के सामूहिक त्यागपत्र की बात कही जा रही है, वह दिखावा है। ये लोग तो पार्टी के प्राथमिक सदस्य तक नहीं थे। ये और शराब माफिया हैं।  पाटी विरोधी गतिविधियों में हमेशा लिप्त रहे हैं। ये अपने पदों से भी त्याग पत्र दे दें, इनको अपनी हैसियत पता चल जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष पार्टी में भरा कचरा साफ कर रहे हैं। पूर्व विधायक अनिल यादव ने सदर बाजार स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से कहा कि जिन प्रधानाें और जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पार्टी से सामूहिक इस्तीफ की बातें कही जा रही हैं, वे महज नाटकबाजी है। इस्तीफा देने वालों की सूची फर्जी है। जिन दो-चार लोगों ने अगर त्यागपत्र दिया भी है तो वे शराब और भूमाफिया हैं। ये लोग हमेशा पार्टी के खिलाफ सक्रिय रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करेगी। इस अवसर पर शैलेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें