फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Tue, 31 Mar 2026 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 22 आंगनबाड़ी सहायिकाओंऔर कार्यकत्रियां नियुक्ती पत्र और मोबइल के साथ। स्त्रोत प्रशासन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला मुख्यालय सभागार में सोमवार को नव-नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्तिपत्र मिले। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन मिले तो उनके चेहरे खिल उठे। इसके साथ ही नव-निर्मित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भवनों और आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नव-नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन का वितरण किया। इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस दाैरान डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ नेहा बंधु, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, पैक्सफेड के अध्यक्ष प्रेमसिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने नव-नियुक्त 349 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के सापेक्ष 50 सहायिकाओं को नियुक्तिपत्र, 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए। इसके अलावा बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बेवर, बरनाहल एवं नाै आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि नव-नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं के आने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें