फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड केबल डालने पर टूटी पाइपलाइन

Wed, 15 Feb 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
टूटी पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के कचहरी रोड के समीप बजाजा बाजार स्थित बिजली विभाग द्वारा अंडरग्राउंड केबल डालने के दौरान पालिका की पेयजलापूर्ति की मेन राइजिंग लाइन टूट गई। इसके चलते शहर के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। पाइप लाइन टूटने से उक्त क्षेत्रों में शाम को भी पेयजल आपूर्ति ठप रही। वहीं देर शाम तक पालिका के कर्मचारी सही कराने में लगे रहे।
विज्ञापन


वर्तमान में शहर के घने इलाके में अंडरग्राउंड बिजली की केबल डालने का कार्य चल रहा है। बुधवार की सुबह केबल डालने के लिए कचहरी रोड पर ड्रिलिंग कर रही मशीन से नगर पालिका की पेयजलापूर्ति की मेन राइजिंग लाइन पंक्चर हो गई। यह पाइप लाइन बजाजा बाजार के पास टूटी। पाइपलाइन टूटने के चलते बजाजा बाजार, यादव मार्केट, कुम्हार मंडी, भगवान दयाल मार्केेट सहित आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की पेयजलापूर्ति ठप हो गई। उक्त मोहल्लों में रहने वाले लगभग पांच हजार लोग सुबह से ही पेयजल के लिए भटकने लगे। लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। वहीं पालिका के जलकल विभाग की टीम देर शाम आपूर्ति लाइन को सही करने में लगी रही। परिणामस्वरूप शाम को भी पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। दूसरी ओर पाइपलाइन सही कराने के चलते आवागमन भी बाधित रहा।

चार दिन पूर्व भी टूटी थी लाइन
मैनपुरी (ब्यूरो)। लोगों के अनुसार बिजली की केबल डालने के दौरान इसी क्षेत्र में चार दिन पहले भी पेयजलापूर्ति की पाइप लाइन टूट गई थी। एक दिन पूर्व ही वह सही हुई थी कि आज फिर दूसरे स्थान पर ड्रिलिंग मशीन से पाइप लाइन टूट गई। लोगों का कहना है कि इसके लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उनकी लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटी पाइपलाइन मिली है। काम चल रहा है। शीघ्र ही पाइप नया डाल दिया जाएगा। सुबह तक पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
साधना गुप्ता, पालिकाध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें