फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: विवाहिता को पीटने के बाद मासूम सहित घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ कि ससुरालीजन का व्यवहार बदल गया, मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर पिटाई की और मासूम बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनपद इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी खुशबू ने बताया कि करीब एक साल पहले उनकी शादी थाना क्षेत्र के गांव गुलाबपुर निवासी बॉबी यादव के साथ हुई है। शादी के कुछ दिनों तक तो सभी का व्यवहार ठीक रहा, मगर फिर ससुरालीजन का व्यवहार बदलने लगे। मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने लगे।
जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन ससुरालीजन उसे मारते पीटते। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया, मगर फिर भी ससुरालीजन की प्रताड़ना जारी रही। शनिवार को पति बॉबी, सास शशि देवी, ननद वर्षा, देवर शिवा ने उनकी पिटाई करने के बाद घर से निकाल दिया। जब मां ने समझाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें