फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, परिजन बोले- समझौते के लिए मांगे थे 15 लाख रुपये

Sat, 28 Feb 2026 10:00 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

परिजन ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति ने आशीष सहित दो लोगों के खिलाफ भोगांव थाने में अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, वह मामले में समझौते की बात कह रहा था। आशीष को समझौते के लिए बुलाया गया था, वहां पर उससे 15 लाख रुपये की मांग की गई।
 
विज्ञापन
जहर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी ने शनिवार सुबह ननिहाल में जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। परिजन का आरोप है कि समझौते के लिए 15 लाख रुपये मागे जा रहे थे, जिससे आशीष उर्फ सीटू (35) परेशान था और इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


भोगांव क्षेत्र के गांव दलपतिपुर निवासी आशीष उर्फ सीटू कुछ दिन पहले गांव मंटेना स्थित अपनी ननिहाल आया था। वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार सुबह उसे अचेत देख मामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भेजा।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के चचेरे भाई अनूप ने बताया कि जिस व्यक्ति ने आशीष सहित दो लोगों के खिलाफ भोगांव थाने में अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, वह मामले में समझौते की बात कह रहा था। आशीष को समझौते के लिए बुलाया गया था, वहां पर उससे 15 लाख रुपये की मांग की गई। आशीष को टॉर्चर किया गया, जिस वजह से परेशान होकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मृतक भोगांव थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी था, खुदकुशी के पीछे क्या वजह रही, सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच व तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

यह है पूरा मामला
भोगांव थाना क्षेत्र में 18 फरवरी को एक अनुसूचित जाति की युवती को घर से अगवा कर सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपी और उसके चचेरे भाइयों आशीष यादव व अंकित यादव ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। तीनों पर पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आशीष पर आरोप था कि उसने युवती पर शादी करने का दबाव बनाया। मना करने पर तमंचा दिखाकर धमकी दी। 19 फरवरी को मामला दर्ज कर भोगांव थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें