फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: किशोरी पर धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बना रहा आरोपी, पीड़िता घर में कैद; 10वीं की परीक्षा भी छोड़ी

Wed, 23 Oct 2024 07:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मनबढ़ युवक से किशोरी और उसके परिवार के लोग परेशान हैं। आरोपी किशोरी पर धर्म परिवर्तन करके निकाह करने के लिए दबाव बना रहा है। भय के चलते पीड़िता ने 10वीं की परीक्षा भी छोड़ दी थी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मनबढ़ युवक एक किशोरी को धर्म परिवर्तन करके निकाह करने के लिए धमका रहा है। कई बार कोतवाली में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसी से परेशान पीड़िता ने 10वीं की परीक्षा भी नहीं दी थी। पीड़िता और परिजन दहशत में जीवनयापन कर रहे हैं। किशोरी की मां ने सीएम और एसपी को ऑनलाइन शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने की बजाय शायद संरक्षण दे रही है। तभी तो एक मोहल्ले की रहने वाली एक किशोरी को आरोपी 3 साल से परेशान कर रहा है। उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा है। कई बार पीड़िता के परिजन ने शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। 

नतीजा ये रहा कि आरोपी की दहशत के चलते पीड़िता ने हाईस्कूल की परीक्षा भी छोड़ दी। किसी तरह से खुद को संभाला और एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में जाने लगी। वहां भी पांच अक्तूबर 2024 को आरोपी पहुंच गया। जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश की। जानकारी होने पर पीड़िता की मां पहुंची तो गाली गलौज कर हाथापाई की।

आरोपी की हरकतें इतने पर भी कम नहीं हुईं। 22 अक्तूबर की रात पुत्री घर के बरामदे में लेटी हुई थी। तभी आरोपी ने जंगले से डंडा डालकर गले पर प्रहार करने की कोशिश की। जागने पर जब विरोध किया तो जंगले से पानी फेंकने लगा। कहा कि अगर निकाह नहीं किया तो जान से मार दूंगा। 
विज्ञापन

आरोपी के परिजन भी साथ दे रहे हैं। जब शिकायत की तो वह लोग भी बेटी को निकाह करके धर्म परिवर्तन के लिए कहने लगे। पीड़िता की मां ने एसपी को शिकायत भेजी। इसमें कहा कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन आरोपी को पकड़कर छोड़ दिया जाता है। उनकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें