फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आरोपी ने उधार लिए 25 लाख, अब देने का नाम नहीं ले रहा; जान से मारने की धमकी भी दे रहा

Wed, 12 Jun 2024 05:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में आरोपी ने 25 लाख रुपए उधार लिए। अब मांगने पर देने का नाम नहीं ले रहा है। उल्टे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। 
विज्ञापन
crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आरोपी 24.85 लाख रुपये उधार लेने के बाद लौटाने का नाम नहीं ले रहे हैं। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। झूठे मुकदमे में फंसाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को पत्र भेज कर कार्रवाई व शिकायत दर्ज कराने की मांग की है।

विज्ञापन


मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव की है। गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में वह शहर की आवास विकास कॉलोनी में रह रहा है। गांव के ही रहने वाले दो लोगों ने उसे गुमराह कर कारोबार के नाम पर 24.85 लाख रुपये उधार ले रखे हैं। वह लोग रुपये वापस करने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

राजेश ने बताया कि अमानत में खयानत का एक मुकदमा कुर्रा थाने में भी दर्ज करा चुका है। इसके बाद से ही आरोपी व उनके सहयोगी उसकी हत्या करने की साजिश रचने में लगे हैं। उस पर हमला भी किया लेकिन वह किसी तरह से जान बचाकर भाग निकला। उस पर एक झूठा मुकदमा भी दर्ज कराया गया। जिसे जांच के बाद पुलिस ने समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


अब आरोपी फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एक महिला से भी फोन कराया गया। उसे झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची जा रही है। पीड़ित ने धमकी दिए जाने के ऑडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराए। एसपी से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें