फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: सेवानिवृत्त शिक्षक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, बचाने आए  पत्नी और नाती घायल

Thu, 04 Jul 2024 04:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में आरोपियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बचाने आए पत्नी और नाती भी घायल हो गए। 
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पवितार को आरोपी ने साथियों के साथ सेवानिवृत्त शिक्षक के घर पर हमला बोल दिया। लाठी डंडा से पीटकर सेवानिवृत्त शिक्षक को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी और नाती घायल हो गए। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


घटना करहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय भटेला की है। यहां के निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रज बिहारी (64) का बंटी पटाके वाले से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार की दोपहर सेवानिवृत्त शिक्षक परिजन के साथ घर पर थे। तभी आरोपी अपने साथियों को साथ लेकर घर में घुस आया। शिक्षक को लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। लाठी डंडा से पिटाई में ब्रज बिहारी अचेत होकर गिर गए। 

वहीं बचाने आई पत्नी यशोदा और नाती अनंत को भी पीटा। सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के नाती अनंत ने बताया कि बंटी पटाके वाले ने दादा दादी और उसे पीटा है। सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई।  पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें