फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में वेतन के लिए लगी कतार

Thu, 01 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बैंकों में वेतन के लिए लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वेतनभोगी कर्मचारियों को गुरुवार को कैश के लिए लाइनों में लगना पड़ा। हालांकि बैंक अधिकारियों ने इसके लिए अलग काउंटर की व्यवस्था की थी। वहीं कलक्ट्रेट स्थित बैंक आफ इंडिया में तो सिर्फ कर्मचारियों को ही कैश दिया गया। इसके चलते लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि एटीएम एक बार फिर दगा दे गए। शहर के अधिकांश एटीएम में कैश ही नहीं था।  
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लगातार बैंकों में कैश की कमी थी। इसके चलते लोगों को शंका थी कि एक दिसंबर को वेतन आने के बाद वो कैसे निकाल सकेंगे। इस समस्या के समाधान के लिए बैंक अधिकारी भी लगे हुए थे। गुरुवार को अधिकांश सरकारी बैंकों में वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई थी। हालांकि पैसे निकालने के लिए उन्हें फिर भी लाइन में लगना पड़ा। कुछ बैंकों ने तो गुरुवार को सिर्फ सरकारी कर्मचारियों को ही कैश दिया। अन्य लोगों को कैश देने से मना कर दिया गया। इसके चलते उन्हें परेशानी हुई। कलक्ट्रेट स्थित बैंक आफ इंडिया में लगे काउंटर से सिर्फ वेतन भोगियों को ही कैश दिया गया। वह भी निश्चित मात्रा में इसके चलते जहां अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं वेतनभोगियों को थोड़ी राहत मिली।  
शहर के अधिकांश एटीएम में गुरुवार को भी कैश नहीं था। दोपहर तक बैंक आफ बड़ौदा, सिंडिकेट बैंक, एक्सिस बैंक, सेंट्रल बैंक आदि के एटीएम में पैसा नहीं था। इसके चलते एटीएम से कैश निकालने वाले लोगों को शहर में कई स्थानों पर भटकना पड़ा। बाद उनको कैश कुछ एक ही एटीएम में मिला। उन पर भी लंबी लाइनें लगी हुईं थीं। इस संबंध में एलडीएम डीएक अग्रवाल ने बताया कि वेतन भोगियों के लिए बैंकों में अलग से भुगतान की व्यवस्था की गई है। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कैश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें