फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: परीक्षा नहीं दे सकेंगे ऐसे छात्र...शासन से जारी किए गए आदेश, प्रिंसिपल भेज रहे अभिभावकों को नोटिस

Mon, 22 Sep 2025 07:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

प्रधानाचार्य जारी आदेश के संबंध में अभिभावकों के साथ बैठक करें। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा-2026 को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। सचिव का पत्र मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को आदेश के पालन के लिए पत्र लिखा है। स्पष्ट चेतावनी दी है कि 75 फीसदी हाजिरी पूरी नहीं करने वाले छात्रों के अभिभावकों को सूचना दी जाए। सुधार नहीं होने पर छात्र को परीक्षा से व वंचित कर दिया जाए।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर कहा है कि अप्रैल से लेकर अब तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का विवरण मिलान कर लें। जिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति वर्तमान में 75 प्रतिशत से कम है उनके अभिभावकों को नोटिस भेजा जाए। प्रधानाचार्य इस संबंध में अभिभावकों के साथ बैठक करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए।

 
विज्ञापन

विद्यार्थी तीन दिन गैरहाजिर तो अभिभावकों बताएं
स्कूल में आदतन गैरहाजिर रहने वाले विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं की मनमानी पर रोक लगेगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा अध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई विद्यार्थी लगातार तीन दिन तक विद्यालय नहीं आ रहा है तो इसकी सूचना उसके अभिभावकों को भेजी जाए।

ये भी पढ़ें-GST 2.0: बाजार में जीएसटी कटौती बेअसर...पुराने दाम पर बेचा गया सामान, व्यापारियों ने ये बताई वजह


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें