फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 37.50 लाख से शहर की सड़कों की कराई जाएगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर की सड़कों की मरम्मत के लिए निर्माण खंड की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शहर के देवी रोड शीतला माता मंदिर और देवी बाईपास रोड की मरम्मत के लिए निर्माण खंड ने तैयारी शुरू कर दी है। श्री देवी मेला से पहले इन सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके लिए 37.50 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

18 मार्च से श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी शुरू होने जा रही है। इससे पहले शहर के शीतला माता मंदिर जाने वाले देवी रोड और देवी बाईपास रोड की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया है। शीताला माता मंदिर से घंटाघर चौराहे तक सड़क की मरम्मत के लिए 19.50 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। वहीं देवी बाईपास रोड पर मरम्मत के लिए 18 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। मार्ग की मरम्मत की जिम्मेदारी निर्माण खंड को दी गई है। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड डीसी भूकेश ने बताया कि दोनों मार्ग की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यदायी संस्था नामित होते ही मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें