368 ने शिक्षक भर्ती को कराई काउंसलिंग
- फोटो : अमर उजाला
देवी रोड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को 12460 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए काउंसलिंग की गई। इसके लिए पांच काउंटर लगाए गए। काउंसलिंग के पहले दिन 368 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई।
शनिवार को बीएसए रामकरन यादव की देखरेख में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती की तीन दिवसीय काउंसलिंग हुई। इसके पहले दिन विभिन्न जनपदों के 368 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में भाग लिया। इसमें सामान्य वर्ग में 104, ओबीसी वर्ग में 179 और एससीएसटी वर्ग में 85 ने अभ्यर्थियों ने अपने मूल प्रमाणपत्र जमाकर काउंसलिंग कराई।
काउंसलिंग में भीड़ होने के चलते पांच काउंटर बनाए गए। एबीएसए भारती शाक्य, चुन्नी देवी, बृजेश शाक्य, राकेश, महेंद्र आदि ने काउंटरों की कमान संभाली। देर शाम स्कूल में काउंसिलंग चलती रही। वहीं भीड़ अधिक होने के चलते पुलिस व्यवस्था भी गई थी। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। उल्लेखनीय है कि जिले में 12460 शिक्षक भर्ती के तहत 195 पद भरने हैं। वहीं जिले में 761 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बीएसए रामकरन यादव ने बताया कि रविवार और सोमवार को भी काउंसलिंग सुबह 10 बजे से होगी।