फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

168 डिप्टी हेड और 1424 परीक्षक जांचेंगे कापियां

Wed, 26 Apr 2017 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
मूल्यांकन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य गुरुवार से शुरू होगा। मूल्यांकन कार्य को बेहतर ढंग से और समय सीमा के अंदर कराने के लिए जिले मेें चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से दो पर हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। वहीं दो पर इंटर की उत्तर पुस्तिकाआें का मूल्यांकन होगा। चारों मूल्यांकन केंद्रों पर 168 डिप्टी हेड, 1424 सहायक परीक्षक लगभग चार लाख 72 हजार उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 27 अप्रैल से शुरू हो रहे मूल्यांकन कार्य के लिए बोर्ड द्वारा चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय इंटर कालेज मैनपुरी के मूल्यांकन प्रभारी व प्रधानाचार्य प्रदीप यादव ने बताया कि केंद्र पर इंटरमीडिएट की एक लाख 67 हजार 856 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की जाएंगी। इनके मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने 41 डिप्टी हेड और 314 परीक्षक बनाए हैं। क्रिश्चियन इंटर कालेज मैनपुरी के प्रधानाचार्य पीएफ केवल ने बताया कि केंद्र पर हाईस्कूल की लगभग 70 हजार कापियां जांची जाएंगी। इसके लिए 42 डिप्टी हेड और 420 सहायक परीक्षक बनाए गए हैं। नेशनल इंटर कालेज भोगांव के प्रधानाचार्य डाक्टर जोगेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि केंद्र पर मूल्यांकन के लिए बोर्ड द्वारा हाईस्कूल की एक लाख 20 हजार कापी जांची जाएंगी। इसको जांचने के लिए 48 डिप्टी हेड और 450 परीक्षक तैनात किए गए हैं। वहीं नर सिंह यादव इंटर कालेज में 37 डिप्टी हेड और 260 परीक्षक एक लाख 14 हजार 225 इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं जांचेंगे।

नहीं लिए ड्यूटीपत्र तो होगी मान्यता प्रत्याहरण
मैनपुरी। जनपद में गुरुवार से मूल्यांकन शुरू होना है। इसके बाद भी अभी तक 150 कालेजों ने परीक्षकों के ड्यूटी पत्र नहीं लिए हैं। जब इन्होंने ड्यूटी पत्र ही नहीं लिए हैं तो यह मूल्यांकन केंद्र नहीं पहुंचेंगे। डीआईओएस आरपी यादव ने सभी कालेजों से 27 तक परीक्षक ड्यूटी पत्र लेने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में उक्त कालेजों की मान्यता प्रत्याहरण करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चारोें केंद्रों पर पर्याप्त बिजली पानी की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए गए हैं। वह स्वयं मूल्यांकन केंद्रों पर जाकर जायजा लेंगे। साथ ही बिजली न होने पर जेनरेटर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

- आरपी यादव, डीआईओएस, मैनपुरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें