फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1075 छात्राओं को बांटे कन्या विद्याधन के चेक

Tue, 16 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
कार्यक्रम में बैठीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नुमाइश पंडाल में मंगलवार को केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने 1075 मेधावी छात्राओं को कन्या विद्याधन के चेक  बांटे। शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रक्षाबंधन के एक दिन पहले 30-30 हजार रुपये का कन्या विद्याधन का चेक पाते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि सपा सरकार ने जो वादे किए वह पूरा कर रही है। उन्होंने कहा जहां गरीब छात्राएं इंटर के बाद आर्थिक तंगी के चलते आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती हैं। कन्या विद्याधन मिलने से उन छात्राओं की पढ़ाई नहीं रुक सकेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया जनधन योजना के तहत खाते खुलवाए हैं। उनमें अभी तक एक भी रुपया नहीं आया है। वहीं सपा मुख्यमंत्री ने समाजवादी पेंशन देकर गरीबों को पांच सौ रुपये महीना दिया है। सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि सपा सरकार ने अमेठी, झांसी और मैनपुरी में सैनिक स्कूलों का शिलान्यास कर शिक्षा को बढ़ावा दिया है। 1075 छात्राओं को कन्या विद्याधन के चेक बांटे। इनमें यूपी बोर्ड के 867, संस्कृत बोर्ड के चार, मदरसा बोर्ड के 32, आईसीएसई बोर्ड के 26 और सीबीएसई बोर्ड 146 को कन्या विद्याधन का चेक दिया। यह कार्य डीआईओएस आरपी यादव की देखरेख में हुआ। संचालन प्रोफेसर अलका पाठक ने किया। इस मौके पर सदर विधायक राजकुमार यादव, भोगांव विधायक आलोक शाक्य, करहल विधायक सोबरन सिंह, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष पति अनुजेश प्रताप सिंह, मानिकचंद्र यादव, वंदना यादव, चेयरमैन साधना गुप्ता, डीएम पीसी गुप्ता, एसपी देवरंजन वर्मा, डीआईओएस आरपी यादव, बीएसए रामकरन यादव, ईओ नगरपालिका रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें