फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मैनपुरी में जन्मे 10 कृष्ण और छह राधा, परिवारों में खुशी

Tue, 27 Aug 2024 06:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मैनपुरी में 10 कृष्ण और छह राधा ने जन्म लिया। इससे परिवारों में खुशियां छा गईं। घरवालों ने कहा कि जन्माष्टमी पर जन्म होने से हम लोग कृष्ण और राधा के नाम पर बच्चों का नाम रखेंगे। 
विज्ञापन
सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल में महिला मरीजों और तीमारदारों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 24 घंटे में सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल में 16 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें 10 बालक और छह बालिकाएं शामिल हैं। कुछ के माता-पिता ने बेटों का नाम कृष्ण और बेटी का नाम राधा रखने की बात कही। बालक और बालिकाओं के जन्म के बाद लोगों में खुशी देखी गई।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार को सुबह 8 बजे से मंगलवार की रात 12 बजे तक सौ शैया अस्पताल में 16 बच्चे पैदा हुए। इनमें आठ बालक और छह बालिकाएं पैदा हुईं। शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी श्वेता ने एक बालक को रात 12 बजे जन्म दिया। 

श्वेता की सास अनीता ने बताया कि वह अपने पौत्र का नाम कृष्णा रखेंगे। रात करीब 10 बजे शहर के आगरा बाईपास रोड निवासी सुनील की पत्नी रीमा ने एक बेटी को जन्म दिया। सुनील ने बताया कि वह अपनी बेटी का नाम राधा रखेगा।

सात ने कराया सिजेरियन प्रसव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभ घड़ी में अपने बच्चों के जन्म को लेकर कुछ लोगों ने सिजेरियन प्रसव कराए। सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल में डॉ. पल्लवी पाल ने सात सिजेरियन प्रसव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किए। इस दौरान चार को पुत्र और तीन को पुत्रियां पैदा हुईं। सभी को जश्न मनाते हुए देखा गया। डॉ. पल्लवी ने बताया कि सभी ने पहले से ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रसव का निर्णय लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें