फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामकाज ठप होने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला मकानियांपुरा निवासी फैज अंसारी (28) पुत्र सलीम अंसारी चार पहिया वाहन मैकेनिक था। कामकाज न चलने से युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था। रविवार की रात वह बिच्छू पहाड़िया स्थित कांशीराम कॉलोनी में आवंटित कमरे में चला गया और पंखे के हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा जान दे दी। देर रात जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने कॉलोनी स्थित कमरे में जाकर देखा तो फंदे पर शव लटकता मिला। छोटे भाई सैफ ने बताया कि कॉलोनी के लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें