फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से 50 लाख की फिरौती मांगने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन में मामले के खुलासे की जानकारी देतीं एसपी सुधा सिंह। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। मार्बल व्यापारी से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी को एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के पास से मोबाइल बरामद किया है। जिसमें इंटरनेट कॉल करने के लिए एप व धमकी भरे पत्र की छाया प्रति मिली। एसपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

शहर के प्राइवेट बस स्टैंड निवासी संजीव कुमार लक्ष्मी मार्बल हाउस के नाम से दुकान किए हैं। 16 अगस्त को व्यापारी के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा बंद लिफाफे में एक पत्र भेजा गया। जिसमें 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। न देने पर पूरे मकान को बम से उड़ाने की धमकी दी।
इसके बाद 17 अगस्त को अज्ञात युवक ने इंटरनेट कॉल के माध्यम से फिरौती की मांग की और धमकाया। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम को लगाया था।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर गठित टीमों ने सर्विलांस के माध्यम से आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर इंटरनेट कॉल को ट्रेस किया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी विकास राजपूत निवासी नयापुरा नैकाना को लवकुश नगर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल सर्विलांस टीम प्रभारी राहुल परमार, एसआई राजबहादु सिंह, कांस्टेबल अंशुल दुबे, दीपक वर्मा व शहर कोतवाली के एसआई आनंद कुमार, उपेंद्र प्रताप सिंह व हैैड कांस्टेबल सुरेश कुमार यादव को दस हजार रुपये पुरस्कृत किया। आरोपी को जेल भेजा गया।
मार्बल व्यापारी संजीव कुमार से 50 लाख की फिरौती मांगने व धमकी देने वाला आरोपी शहर का ही निकला जबकि आरोपी ने हैदराबाद के मोहम्मद असलम के नाम से व्यापारी को पत्र लिखा था। जिसमें 50 लाख रुपये न देने पर घर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें