फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, जीजा-साले घायल

विज्ञापन
बाइकों की ​भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। जैतपुर-नौगांव मार्ग पर एसके महाविद्यालय के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक में सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक से जा रहे जीजा-साले घायल हो गए। उन्हें सीएचसी कुलपहाड़ से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के कस्बा अजनर निवासी रामखिलावन का बेटा वीरेंद्र (26) बाइक से कुलपहाड़ खरीदारी करने आया था। घर लौटते समय एसके महाविद्यालय के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरी बाइक में सवार मध्यप्रदेश के चंद्रपुरा निवासी लक्ष्मण (50) और उसके साले भूपेंद्र (35) को गंभीर चोटें आईं।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। बाइकों की रफ्तार तेज होना हादसे की वजह बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच बाइकों को कब्जे में लेकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें