परछा के खिलाड़ी धर्मेंद्र को मैन ऑफ द मैच शील्ड सौंपते आयोजक।
- फोटो : परछा के खिलाड़ी धर्मेंद्र को मैन ऑफ द मैच शील्ड सौंपते आयोजक।
खरेला (महोबा)। केपीआई मैदान खरेला में चल रहे महामुनि श्रृंगी ऋषि क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खरेला व परछा के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें परछा की टीम ने 81 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
परछा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। परछा ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 164 रन बनाए। खरेला की टीम 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे परछा ने यह मुकाबला 81 रनों से जीत लिया।
गेंद व बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने पर धर्मेंद्र को मैन ऑफ द मैच खिताब मिला। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह, आशीष कुमार, छोटू सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, रानू तिवारी, कुलदीप सचान आदि मौजूद रहे।