फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगातों की उम्मींदे हुईं ढेर, बस योजनाओं का बखान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उज्ज्वला-2.0 योजना के शुभारंभ अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ से बुंदेलखंड के लोग सौगातों की आस लगाए रहे। भाषण के अंत तक जिले के लिए कोई घोषणा न होने से सभी निराश दिखे। सीएम ने बुंदेलखंड व प्रदेश में निर्माणाधीन योजनाओं की जानकारी देकर अपना भाषण समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

जिले में आज उज्ज्वला-2.0 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री के महोबा आगमन पर बुंदेलों को कई सौगात मिलने की उम्मीद थी। साथ ही विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होने के चलते कार्यकर्ताओं में जोश भरने और उन्हें जीत का मंत्र देने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान न तो चुनावी चर्चा की और न ही किसी प्रकार की कोई घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान हर घर जल, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, एयरपोर्ट, उज्ज्वला योजना आदि की जानकारी दी। मुख्यमंत्री से महोबा समेत बुंदेलखंड को कोई सौगात न मिलने से बुंदेलों में मायूसी नजर आई। लंबे समय से चली आ रही पर्यटन विकास व अन्य मांगे अधूरी रह गई। सीएम के महोबा आगमन पर गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली ऐतिहासिक गोखारगिरि जाने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें