फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर स्वस्थ्य रखने का सबसे अच्छा साधन है योग-संयुक्त निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर्स भवन में बुधवार को सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक हुई। चित्रकूटधाम मंडल बांदा के संयुक्त निदेशक कोषागार एवं पेंशन कमलेश कुमार ने कहा कि योग और प्राणायाम शरीर स्वस्थ रखने का सबसेे अच्छा साधन है। इससे अच्छी कोेई दवा नहीं है।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त निदेशक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से बैंक खातों में नामिनी अंकित कराने की जानकारी दी। कहा कि पेंशनर अपने बचत खातों को सीनियर सिटीजन खातों में बदलवाकर नामांकन कार्य पूर्ण कराएं। वरिष्ठ कोषाधिकारी अटलराज भास्कर ने संयुक्त निदेशक को बताया कि पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण के लिए माह में एक दिन शिविर लगाकर निराकरण कराने की प्रक्रिया शुरू की है। लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा ने बताया कि 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के सभी भुगतान सेवानिवृत्त तिथि को ही किए जाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के महासचिव बीके तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों के सहयोग से फिजियोथेरेपी सेंटर प्रारंभ कराने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव से अनुरोध किया है। इस दौरान पदाधिकारियों ने संयुक्त निदेशक का साल व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। बैठक में अध्यक्ष सुनील शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णुचंद्र खरे, शिवकुमार त्रिपाठी, सुभाषचंद्र, मातादीन, रामप्रकाश पुरवार, महादेव प्रसाद आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें