फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पहाड़ का पानी निकालने के लिए पाइप बिछाते समय गिरा श्रमिक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कबरई (महोबा)। थाना क्षेत्र के खजुरिया पहरा गांव स्थित पहाड़ में पानी निकालने के लिए पाइप बिछाते समय पैर फिसलने से खदान में गिरे श्रमिक की मौत हो गई। घटना के तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खजुरिया पहरा निवासी चुनका परिहार (50) पहाड़ में मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार की सुबह नौ बजे वह प्रतिदिन की तरह पहाड़ पर काम करने गया था। करीब 11 बजे खदान में भरे पानी को बाहर निकालने के लिए पहाड़ के ऊपर पाइप बिछा रहा था। तभी पैर फिसल जाने से नीचे गिर गया। पत्थरों में गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर करीब तीन घंटे बाद दोपहर दो बजे पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से मृतक के दो पुत्र अरविंद, गोविंद व पांच पुत्रियों रचना, रोशनी, शिवानी, बीना और रिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के मुखिया की मौत से पत्नी सोना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। छह साल पहले इसी पहाड़ में मृतक के छह वर्षीय पुत्र छोटू का शव मिला था। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें