फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ न मिलने से नाराज महिलाओं का प्रदर्शन

Tue, 02 May 2017 10:43 PM IST
महोबा
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विकासखंड कबरई के अटघार गांव में सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने से नाराज आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अंत्योदय राशनकार्ड, शौचालय व आवास दिलाने की मांग की।


अटघार निवासी केसर, रामदुलारी, गेंदारानी, कल्ली, रामकली, सुनीता देवी, जशोदा, देवरती, प्रेमा, रामबाई समेत आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि गांव में  गरीब महिलाओं के अंत्योदय राशन कार्ड के स्थान पर एपीएल कार्ड बना दिए गए है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन गरीबों के आवासों में शौचालय नही बनवाए गए है।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में बताया कि शौचालयों का निर्माण न कराए जाने से महिलाएं खुले में शौच जाने को मजबूर है। कई बार आवेदन के बाद भी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आरोप लगाया कि कोटेदार उपभोक्ताओं को राशन सामग्री नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


विरोध करने पर कार्ड धारको से अभद्रता की जा रही है। महिलाओं ने अंत्योदय राशन कार्ड, शौचालय व पेंशन का लाभ दिलाए जाने की मांग की है। जिससे गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें