पौथिया (हमीरपुर)। ललपुरा थाना क्षेत्र के पौथिया गांव निवासी मधु (30) पत्नी धर्मेंद्र ने बृहस्पतिवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी अर्जुन की बेटी मधु की शादी पौथिया गांव निवासी धर्मेंद्र के साथ करीब पांच वर्ष पूर्व हुई। पति धर्मेंद्र ने बताया शाम को दोनों लोग एक साथ खाना खाया और सो गए। रात में छत के पंखे के छल्ले से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर नींद खुली तो देखा मधु पंखे के कुंदे से लटकी थी। मधु के पिता अर्जुन ने बताया कभी दोनों लोगों का झगड़ा नहीं हुआ, पता नहीं बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया। लड़की व लड़के पक्ष वालों ने पोस्टमार्टम न कराने की मांग की। ललपुरा थाना प्रभारी योगेश शुक्ला ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)