फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर महिला ने लिपिक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 04 Aug 2021 09:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

लिपिक की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला ने लिपिक को चप्पलों से पीटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के पनवाड़ी में विकासखंड कार्यालय पनवाड़ी में तैनात लिपिक पर आवास के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन


लिपिक की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पनवाड़ी ब्लॉक कार्यालय में तैनात लिपिक गोरेलाल बुधवार की शाम कार्यालय में बैठकर सरकारी कार्य निपटा रहे थे।

लिपिक ने बताया कि तभी हैवतपुरा खंगारन निवासी क्रांति अपने पति हरस्वरूप व राजू तिवारी के साथ कार्यालय पहुंच गई और आवास की रकम खाते में न आने की बात कहने लगी। उन्होंने शाम तक खाते में पैसा पहुंचने की बात कही तो महिला ने चप्पल से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी दौरान मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में किसी ने वायरल कर दिया। लिपिक से मारपीट किए जाने पर प्रधान संगठन, ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी संगठन के पदाधिकारी ब्लॉक पहुंच गए और कार्यालय में तालाबंदी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर गुरुवार से हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पीड़ित लिपिक गोरेलाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला क्रांति, उसके पति हरस्वरूप व राजू तिवारी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, गालीगलौज व मारपीट का मामला दर्ज किया है। उधर महिला क्रांति ने थाने में तहरीर देकर लिपिक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।

बताया कि आवास के नाम पर लिपिक ने पांच हजार रुपये पूर्व में ले लिए थे। पांच हजार रुपये की और मांग की जा रही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। थानाध्यक्ष दीपक कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। लिपिक की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें