फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन मैदान में होगी मोदी की रैली

Sun, 16 Oct 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
रैली स्थल का जायजा लेते भाजपा सांसद व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुंदेलखंड के महोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अक्टूबर को रैली को लेकर रविवार को हमीरपुर महोबा के सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सभा स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ ही सभा स्थल को समतल कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री की रैली को लेकर रैली के प्रभारी और भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पूर्व में जिला मुख्यालय के तीन स्थलों का रैली के लिए चयन कर पार्टी कार्यालय लखनऊ का नक्शा बनाकर भेज दिया है।
विज्ञापन


तीनों स्थलों में से पुलिस लाइन के समीप वाला स्थल रैली के लिए फाइनल कर दिया गया है। रविवार को हमीरपुर महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, रैली के सह प्रभारी त्रैयम्बंक तिवारी, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, महामंत्री संदीप शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, नीरज रावत ने रैली स्थल का जायजा लिया। रैली स्थल से लौटने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर प्रधानमंत्री की रैली के लिए चयनित किए गए स्थल की साफ सफाई और समतल कराए जाने की मांग की।

जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में बताया कि रैली के लिए देखे गए तीन स्थलों में से यह स्थल सबसे बड़ा स्थल पाया गया। जहां पर ढाई लाख से तीन लाख लोग पहुंच सकते हैं। जिला प्रशासन ने साफ सफाई की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें